25 Apr 2024, 05:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कई धांसू फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुई Honda की नई Jazz, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2020 5:16PM | Updated Date: Aug 26 2020 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। होंडा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Jazz 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे तीन वैरिएंट्स V, VX और ZX में उतारा गया है। तीनों वैरिएंट्स CVT ऑटोमैटिक ऑप्शन में भी आएंगे। BS-VI Jazz को सिर्फ पेट्रोल ऑप्शन में उतारा गया है। नई Jazz में 1.2-litre i-VTEC इंजन दिया गया है जो 89 bhp की पावर और 110 Nm टॉर्क पैदा करता है।
 
इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है, CVT ऑटोमेटिक यूनिट ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी। नई होंडा जैज की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप इंड वेरियंट की कीमत 9.73 लाख रुपये है। ये सारे दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइसेज हैं। नई Jazz 5 कलर ऑप्‍शन- रेडिएंट रेड मेटेलिक, लूनर सिल्‍वर मेटेलिक, प्‍लेटिनम व्‍हाइट पर्ल, मॉडर्न स्‍टील मेटेलिक और गोल्‍डन ब्राउन मेटेलिक में उपलब्‍ध होगी। 
 
होंडा की ओर से बीते कुछ समय में ये तीसरा सबसे बड़ा लॉन्च है। इसके पहले होंडा ने 5वीं जेनरेशन की Honda City और फेसलिफ्ट WR-V लॉन्च की थी। होंडा ने नई Jazz की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है, 21 हजार रुपये में इसकी बुकिंग की जा सकती है। जहां तक लुक्स की बात है, आगे और पीछे से गाड़ी को नया लुक दिया गया है।
 
फ्रंट में नए बम्पर के साथ नए LED DRLs दिए गए है और एक नया ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल क्रोम बॉर्डर दिया गया है। पीछे भी नए बम्पर दिए गए हैं, इसमें सिग्नेचर रियर विंग लाइट भी दी गई है। इसके इंटीरियर में काफी बदलाव है। इसमें टचपैड डैशबोर्ड, क्रूज कंट्रोल, ऑटो AC टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल, LCD डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंट ऑडियो दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »