20 Apr 2024, 16:56:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देश की सबसे सस्ती स्कूटर TVS Scooty Pep हुई महंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2020 4:36PM | Updated Date: Aug 25 2020 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना महामारी के बाद TVS Scooty Pep+ के दिवानों को एक बड़ा झटका लगा है। टीवीएस कंपनी ने अपनी स्‍कूटर TVS Scooty Pep+ के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। हाल ही में कंपनी ने इस स्कूटर को नए BS6 इंजन के साथ बाजार में लॉन्‍च किया था, नए अपडेट के बावजूद यह देश की सबसे किफायती स्कूटर थी। लेकिन अब इस स्कूटर के स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 52,554 रुपये और बेबेलियस सीरीज की कीमत 53,754 रुपये तय की गई है। 
 
जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस स्कूटर के अलग अलग वैरिएंट की कीमत में तकरीबन 800 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। जब कंपनी ने इस स्कूटर को BS6 इंजन के साथ अपडेट किया था उस वक्त इस स्कूटर के स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 51,754 रुपये और बेबेलियस सीरीज की कीमत 52,954 रुपये थी। यहां पर दी गईं सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। यह नई कीमतें अभी से लागू कर दी गई हैं।
 
नई TVS Scooty Pep कई अलग अलग रंगों के साथ बाजार में उपलब्ध है, जिसमें एक्वा मैटे, रेविंग रेड, कोरल मैटे, फ्रोस्टेड ब्लैक, ग्लिटरी गोल्ड, प्रिंसेस पिंग और नेरो ब्लू कलर शामिल है। कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत में बढ़ोत्तरी के अलावां इसमें अन्य कोई भी बदलाव नहीं किया है। इसके अलावां कंपनी ने इस बात की भी कोई जानकारी नहीं दी है कि स्कूटर की कीमत में इजाफा क्यों किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »