19 Apr 2024, 13:42:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Hero का सबसे सस्ता स्कूटर खरीदना हुआ महंगा, बढ़े इतने दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 12:04AM | Updated Date: Jun 11 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना संकट के बीच देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने मशहूर स्कूटर  Pleasure Plus को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में इस स्कूटर को नए BS6 इंजन के साथ अपडेट कर बाजार में लॉन्‍च किया था। उस वक्त भी इस स्कूटर की कीमत में इजाफा किया गया था। अब तकरीबन 5 महीनों के बाद कंपनी ने पहली बार इस स्कूटर के दाम बढ़ाए हैं। नई स्कूटर की कीमत में 800 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है।
 
 BS6 Hero Pleasure Plus 110 की शुरुआती कीमत अब 55,600 रुपये है जो कि इसके शीट मेटल वर्जन की है। वहीं, टॉप रेंज मॉडल एलॉय व्हील की कीमत 57,600 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। पावर स्पेसिफिकेशंस के तौर पर स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूटर की कीमत लॉन्च होने के करीब 5 महीने बाद बढ़ी है। इसका BS6 वर्जन जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। सिर्फ Hero ही नहीं, कई टू-व्हीलर निर्माता ने पिछले कुछ दिनों में अपने स्कूटर की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »