20 Apr 2024, 19:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BMW के सीईओ का अचानक हो गया निधन, कंपनी ने कहा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2020 6:19PM | Updated Date: Apr 20 2020 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लक्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्लू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुद्रतेज सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी उम्र 46 वर्ष थी। कम्पनी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अचानक और अप्रत्याशित निधन के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है। कम्पनी ने कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में  वह सिंह के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। उन्हें हमेशा एक प्रेरणादायक और सौम्य इंसान के रूप में याद किया जाएगा। सिंह अगस्त 2019 को बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया में शामिल हुए। उनकी परिवर्तनशील दृष्टि और रणनीति ने चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के नेविगेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »