29 Mar 2024, 14:02:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Maruti Suzuki ने निकाला बंपर ऑफर, 2 लाख रूपये से भी कम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2020 2:35PM | Updated Date: Apr 11 2020 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी सबसे सस्ती और बेहतर माइलेज वाली कारों के बिक्री के लिए मशहूर है, बल्कि उनकी यूज्ड कार फर्म ट्रूवल के माध्यम से पुरानी कारों की भी खरीद फरोख्त है। इस समय कंपनी के ट्रूवल के आधिकारिक वेबसाइट पर बेहद ही कम कीमत में स्विफ्ट डिजायर और वैगनआर जैसी शानदार होटल्स बिक्री के उपलब्ध हैं।

मारुति वैगन आर : मारुति की टॉल ब्वॉय कही जाने वाली वैगनआर के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल वैरिएंट LXI इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए मौजूद है। यह कार 2014 का मॉडल है और अब तक यह कार 93,410 किलोमीटर चल चुकी है। यह उसके पहले मालिक द्वारा बेचीं जा रहा है। यह कार CNG किट से लैस है। इसकी कीमत मात्र 2.95 लाख रुपये रखी गई है। 

मारुती ओमनी : यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर मशहूर कंपनी की मारुति ओमनी भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह Omni का 5 सीटर पेट्रोल वर्जन है। यह कार 2016 का मॉडल है और अब तक यह कार 54,651 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे भी इसके पहले मालिक द्वारा ही बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 2.15 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Swift Dzire : देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली एंट्री लेवल सिडान कार को आप Maruti Alto से भी कम दाम में खरीद सकते हैं। यह कार 2016 का मॉडल है और इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। अब तक यह कार 1,50,232 किलोमीटर तक चल चुकी है। इस कार की कीमत मात्र 1.90 लाख रुपये में रखी गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »