19 Mar 2024, 15:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोरोना की असर: Isuzu मोटर्स ने BS-6 वाहनों की लाँचिंग में किया बदलाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:37AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के चलते भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले बीएस 6 वाहनों की लॉंन्चिग तारीख को आगे बढ़ाते हुए 2020-21 की दूसरी तिमाही के बाद कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि लॉंन्चिग का समय नजदीक आने पर नई लॉंन्चिग की तारीख की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ भारतीय बाजार में कंपनी ने अपने वाहनों पर मिलने वाली वारंटी को बढ़ा दिया है।
 
कंपनी ने कहा कि जिन वाहनों की वारंटी 15 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 के बीच खत्म हो गई है उसे आगे बढ़ाते हुए मई, 2020 तक कर दिया गया है। वहीं जो वाहन 15 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 के दौरान सर्विस के लिए थे अब उनकी सर्विस का लाभ मई, 2020 के आखिर तक लिया जा सकता है। देश में एक अप्रैल 2020 से बीएस 6 मानक लागू किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »