29 Mar 2024, 07:15:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में 271KM तक चलने वाली यह धांसू कार होगी लॉन्च, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 11:19AM | Updated Date: Feb 8 2020 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत में रेनो जल्द ही अपनी क्विड कार के इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इस कार को 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया है। खास बात यह है कार का डिज़ाइन पूरी तरह भारत में मौजूद क्विड के पेट्रोल मॉडल से मिलता जुलता है। क्विड कार का इलेक्ट्रिक मॉडल पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इस कार को रेनो ने चीन में पिछले साल के सितंबर माह में लॉन्च किया था। क्विड कार का इलेक्ट्रिक मॉडल एक चार्ज में 271 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।
 
इस कार में एक इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो 44 पिएस का पावर 125 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। ये मोटर एक 26.8 kWh की लिथियम आयन बैटरी द्वारा जुड़ा हुआ है। इस बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। वही कंपनी के फ़ास्ट चार्जर के तहत इस बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक मात्र आधे घंटे में चार्ज किया जा सकता है। भारत में रेनो क्विड इलेक्ट्रिक कार साल 2022 में लॉन्च होने वाली है। लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला मुख्य रूप से मारुति सुजुकी वैगन आर इलेक्ट्रिक और हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा केयूवी 100 इलेक्ट्रिक कार से होगा। भारत में इस कार की कीमत 8 से 10 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »