29 Mar 2024, 19:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक्सपो में Haima 7X MPV को पेश किया, जानिए खास फिचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 12:38AM | Updated Date: Feb 7 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन की कार निर्माता कंपनी ने एक्सपो 2020 में अपने नए Haima 7X MPV को पेश किया। 7X एमपीवी को आकर्षक डिजाइन व ढेर सारे फीचर्स के साथ लाया है। Haima 7X की बात करें तो सामने बड़ा सा ग्रिल दिया गया है तथा दोनों किनारों पर दिए गए हेडलैंप इससे जुड़े हुए है। बोनट व साइड हिस्से में क्रीज दिए गए है जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। लेकिन Haima 7X के पीछे को काले रंग में रखा गया है व दोनों किनारों पर एलईडी टेल लैंप दिए गए है। कंपनी की यह 7 सीटर वाहन का लुक बेहद आक्रामक रखा गया है। Haima 7X के इंटीरियर में डिजिटल डिस्प्ले, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल, की लेस एंट्री, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन के साथ, दिए गए है। सुरक्षा के लिहाज से चीनी कंपनी Haima ने अपनी इस एमपीवी में ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलटी प्रोग्राम, रियर पार्किंग सेंसर सहित सभी अनिवार्य फीचर्स दिए है। Haima 7X में 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो 195 बीएचपी का पॉवर व 293 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल व 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। Haima 7X को अगर भारत में लॉन्च किया जाता है तो इंजन में जरूर बदलाव किये जा सकते है। भारतीय बाजार में यह मॉडल टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देती है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »