29 Mar 2024, 14:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फॉक्सवैगन ने अपनी SUV का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2020 1:06AM | Updated Date: Feb 5 2020 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने सोमवार को यहां कॉम्पैक्ट एसयूवी का वर्ल्ड प्रीमियर आयोजित किया जो इंडिया 2.0 के प्रोजेक्ट के तहत पहला उत्पाद है। यह उत्पाद मेड फॉर इंडिया का नया मॉडल स्टाइल, व्यावहारिकता एवं परिष्करण का जबरदस्त मेल है। यह ग्राहकों की जरूरतों को बखूबी पूरा करता है। फॉक्सवैगन ब्रांड के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य जर्गन स्टैकमैन ने इस मौके पर कहा,‘‘ आज हम भारत में फॉक्सवैगन के लिए कंपनी के अगले बड़े उत्पाद को पेश कर रहे हैं।
 
देश के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कॉम्पैक्ट एसयूवी को खास तौर पर यहां के लिए डिजाइन किया गया है। उन्हें पूरा भरोसा है यह प्रॉडक्ट युवा मन और संतुष्टि का बेहतर संयोजन है। यह यहां के ग्राहकों के लिए सही पसंद साबित होगा। ’’ उन्होंने कहा कि फॉक्सवैगन के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण बाजार है। उनकी कंपनी यहां 100 करोड़ यूरोपीय यूरो का निवेश कर रही है जो उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पूरी दुनिया में उनकी एसयूवी की लोकप्रियता को बढ़ रही है और उनकी कंपनी भारत में फॉक्सवैगन एसयूवी को लेकर आक्रामक रणनीति अपना रही है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »