19 Apr 2024, 23:21:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Hero ने किया अपनी Xtreme 1.R को पेश, इस वजह से मचाएगी तहलका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2020 1:37AM | Updated Date: Jan 31 2020 1:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने EICMA 2019 में अपनी नई प्रीमियम बाइक्स Xpulse Rally Kit को पेश किया है। इसी प्रकार कंपनी ने ईआईसीएमए 2017 मोटर शो में XPulse 200 और ईआईसीएमए 2018 के मोटर शो में XPulse 200T कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। हीरो मोटोकॉर्प ने एशिया, अफ्रीका और दक्षिण और मध्य अमेरिका में लगभग 40 देशों में अपना विस्तार किया है। खासतौर पर एंडवेंचर मोटरसाइकिल XPulse 200 के तैयार की गई एक रैली-किट को भी दिखाया, जो Dakar Rally के एक्सपीरियंस दिखाती है। Xtreme 1.R एक तीर की सटीकता से इंस्पायर्ड है और साथ ही इसका लुक काफी एग्रेसिव है। इस बाइक में काफी फास्ट और फास्ट रेस्पोंस वाली हैंडलिंग दी गई है, बाइक को आसानी से सड़कों पर और पतले रास्तों पर दौड़ने के अनुसार डिजाइन किया गया है। Xtreme 1.R को नेक्स्ट जनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, कंपनी ने इसमें नई चीजों को शामिल किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »