19 Apr 2024, 21:06:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शॉपिंग करने पर फ्री में मिलेगी 5 करोड़ की कार, बस करना होगा ये काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:05PM | Updated Date: Oct 16 2019 12:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। त्‍यौहारी सीजन को देखते हुए कई कार कंपनियों अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्‍काउंट और ऑफर दे रही है। इस बीच एक ऐसा ऑफर सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आप भी अगर मुंबई में आयोजित 'भारत डायमंड वीक' में आएंगे तो आपको इस बार कुछ खास देखने को मिलेगा। जी हां, इस बार डायमंड वीक में मर्सिडीज एस क्लॉस कार को 3.5 लाख CZ डायमंड लगाया गया है। यह रिकॉर्ड लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। आपको बता दें इससे पहले दुबई में एक कार को 2.5 लाख डायमंड लगाया गया था और आज लक्ष्मी डायमंड ने यह रिकॉर्ड को ब्रेक किया है। यह कार और भी कई खासियत से लैस है।
 
इस कार की कीमत 5 करोड़ है। 50 करोड़ रुपये की शॉपिंग करने वालों को यह कार मुफ्त में मिल सकती है। यह रिकॉर्ड लिम्का वर्ल्ड बुक में दर्ज किया जाएगा। हीरा कारोबारियों ने यह पहल डायमंड इंडस्ट्री को बढ़ावा देना के लिए की है। आपको बता दें अर्थव्यवस्था की सुस्ती के बीच डायमंड इंडस्ट्री में भी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »