20 Apr 2024, 04:40:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने की तैयारी में है होंडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 11:39AM | Updated Date: Oct 11 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रॉयल एनफील्ड का नाम सुनते ही हर किसी के जेहन में एक दमदार परफॉर्मेंस बाइक की छवि आ जाती है। हर कोई चाहता है कि इस शाही सवारी का मजा ले। Royal Enfield मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूल करने के लिए लगातार कुछ नया कर रही है। अब होन्डा कंपनी अपने टूव्हिलर्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है और वह हर तरह के दुपहिया वाहन बनाती है, मगर भारत में कंपनी का प्रीमियम मोटरसाइकल सेगमेंट में योगदान नहीं है। कंपनी लम्बे समय से योजना बना रही है कि इस सेगमेंट में अपना सिक्का जमाया जाये। आपको बता दे वर्तमान में भारत में प्रिमियम मोटरसाइकल सेगमेंट तेजी से बड रहा है और इसमें लगभग आठ लाख वाहन है।
 
भारतीय प्रीमियम बाइक क्षेत्र में रॉयल एनफील्ड का प्रभुत्व है, जो 85% से अधिक बाजार हिस्सेदारी रखता है।  डोमिनर के लॉन्च के साथ बजाज ने इस सेगमेंट में आरई को उतारने की कोशिश की। उन्होंने डोमिनार के माध्यम से इस सेगमेंट में 15% हिस्सा प्राप्त करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन यह डोमिनार मासिक बिक्री औसत के रूप में लगभग 1,000 इकाइयों पर नहीं पहंच पाई है। जबकि आरई की बिक्री 55,000 यूनिट रेंज में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »