28 Mar 2024, 19:34:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बेनेली की ये दमदार बाइक जल्‍द होगी लॉन्‍च, जानें कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 12:00PM | Updated Date: Oct 4 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इटली की प्रमुख वाहन निर्माता Benelli 5 अक्टूबर को अपनी नई बाइक लॉन्‍च करेगी। बनेली भारत में अपनी नई पावरफुल बाइक लियोनसिनो 250 को लॉन्‍च करने जा रहा है। भारतीय बाजार को देखते हुऐ कई विदेशी वाहन निर्माता भारत आ रहे है जिनमें से एक बनेली है।  बता दें कि पिछले साल 2018 में कंपनी ने अपनी 250 cc की Benelli TNT25 को बंद कर दिया था इसीलिए कंपनी के पोर्टफोलियो में यह मोटरसाइकल एंट्री लेवल स्क्रैम्बलर बाइक होगी। 
 
 Leoncino 250 को देखकर आपको Leoncino 500 की याद आ जाती है। दरअसल इस बाइक के लुक्स और स्टाइल पूरी तरह से Leoncino 500 से इंस्पायर्ड हैं। हालांकि, इसका ओवरऑल हेडलैम्प और फ्लोरोसेंट ग्राफिक्स अलग हैं। बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस स्टैंडर्ड दिया है।इसमें स्टील-ट्रेलिस चेसिस, स्विंगआर्म और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं।  इसमें 249cc, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 25.8hp का पावर और 21.2Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। टीएनटी 25 के मुकाबले इसका पावर थोड़ा ज्यादा, जबकि टॉर्क थोड़ा कम है।  लियोनसिनो 250 की कीमत 1.8 लाख से 2 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »