18 Apr 2024, 13:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कल लॉन्‍च होगी Tata की की ये शानदार कार - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 11:52AM | Updated Date: Oct 4 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Tata Motors अपनी पॉप्युलर हैचबैक कार Tiago का नया स्पेशल एडिशन ला रहा है। इसे Tata Tiago Wizz नाम से 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।  आपको बता दें कि इस कार में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, जो भी बदलाव इस कार में नजर आएंगे वो इसके इंटीरियर में किए गए हैं। 
 
यह पहली बार नहीं है जब कंपनी टियागो का विज एडिशन लॉन्च कर रही है। इससे पहले टाटा ने साल 2017 में टियागो विज लॉन्च किया था। टियागो विज एडिशन टाइटेनियम ग्रे कलर में आएगा। इसका रूफ ब्लैक कलर में होगा। कार की ग्रिल, अलॉय वील्ज और आउट साइड रियर व्यू मिरर्स पर ऑरेंज हाइलाइट्स देखने को मिलेंगी। कार में दिए गए नए डिजाइन के अलॉय वील्ज पर सिल्वर फिनिश है। इसके अलावा अन्य वेरियंट्स से अलग बनाने के लिए इस स्पेशल एडिशन टियागो पर 'Wizz' बैजिंग दी गई है।
 
बता दें कि टियागो विज के इंजन में किसी अभी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में में 1.2-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल दिया गया है जो 84 hp का पावर और 114 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस कार में आपको सिर्फ पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, आपको इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »