18 Apr 2024, 19:20:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बड़ा ऑफर - इस स्कूटर पर मिल रहा है 10000 रुपए का फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2019 11:31AM | Updated Date: Sep 26 2019 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इटली की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो मंदी के इस दौर में भी अपने ग्राहकों को बड़ा ऑफर दे रही है। पियाजियों अपे स्कूटर्स पर भी भारी ऑफर दे रहा है। पियाजियो इंडिया सितंबर से अक्टूबर तक फेस्टिवल सीजन ऑफर '5X फन ऑफर' दे रही है। इसमें कंपनी ग्राहकों को लगभग 10 हजार रुपए तक के फायदे दे रही है। यह ऑफर वेस्पा और अप्रैलिया के 125 cc और 150 cc स्कूटर पर उपलब्ध है।
 
इटली की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी पियाजियो ने सितंबर से अक्टूबर 2018 तक फेस्टिव सीजन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का नाम '5X Fun Offer' है और इसमें ग्राहकों को बड़े फायदे दिए जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे हैं ये ऑफर्स। वेस्पा और अप्रीलिया के सभी 150 सीसी और 125 सीसी स्कूटर्स पर ग्राहकों को 10 हजार रुपए तक के फायदे दिए जाएंगे।
 
इसी के साथ इस ऑफर  में नए स्कूटर्स खरीदने पर दो वर्ष की जगह पूरे 5 वर्षों की वारंटी दी जाएगी। इस ऑफर में इंश्योरेंस पांच साल तक का दिया जाएगा जबकि पहले सिर्फ 1 ही वर्ष का इंश्योरेंस मिलता था। इस तरह के ग्राहकों के लगभग 4 हजार रुपए की बचत होगी। इसी के साथ ग्राहकों को पहले वर्ष के लिए 'ऑन रोड असिस्ट' सर्विस का भी फायदा मिलेगा।
 
इस ऑफर को पेटीएम ऑफर  के साथ भी जोड़ जा सकता है। पेटीएम ऑफर  में ग्राहकों को 5 हजार रुपए तक के फायदे दिए जाएंगे। इसी के साथ इन स्कूटर्स को जीरो कॉस्ट ईएमआई और 3,999 रुपए की कम से कम डाउन पेमेंट देकर भी खरीदा जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »