28 Mar 2024, 13:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इन 5 सस्ती बाइक्स पर मिल रहा है 7000 रुपए का कैशबैक - जल्‍द उठाए फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 9:38AM | Updated Date: Aug 19 2019 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी नई बाइक खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आ सकती है... अगस्त के महीने में पेटीएम मॉल से आपको नई बाइक खरीदने पर 7000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। 
 
बजाज की CT100 बाइक काफी सस्ती है। जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 33,000 से शुरू होती है। इसमें 100cc का इंजन है। साथ ही यह बाइक आपको 1 लीटर में 99 किलोमीटर माइलेज देने का वादा भी करती है। अगर आप पेटीएम मॉल से इस बाइक को खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।
 
Bajaj Platina ComforTec, जिसमें 100cc का इंजन लगा है, जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 39,987 रुपये से शुरू होती है। यह बाइक आपको 1 लीटर में 90 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देती है।
 
TVS की SPORT बाइक, जिसमें 100cc का इंजन है। यह आपको 1 लीटर में 95 किलोमीटर का माइलेज दे सकती है। इस बाइक का एक्स-शो रूम प्राइस 39,900 रुपए है। अगर आप इस बाइक को पेटीएम मॉल से खरीदते हैं तो आपको 3000 रुपए तक का कैशबैक मिल जाएगा।
होंडा की CD-110 Dream DX बेहतरीन बाइक है, जिसकी दिल्ली के एक्स-शो रूम कीमत 47,165 रुपये है।
 
इस बाइक में 110cc का इंजन लगा है। यह 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। आपको इस बाइक पर भी 3000 रुपए तक का कैशबैक मिल जाएगा।
 
 हीरो मोटोकॉर्प की बाइक HF Deluxe i3S का शोरूम प्राइस38,900 है, जिसमें 100cc का इंजन लगा है। यह बाइक आपको 65 किलोमीटर का माइलेज देती है। अगर आप इसे पेटीएम मॉल से खरीदते हैं तो आपको 2500 रुपए तक का कैशबैक मिल जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »