24 Apr 2024, 02:03:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 20 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2022 7:56PM | Updated Date: Jan 19 2022 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
 
आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे ǀलेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे ǀ अच्छे से स्थिति समझें,आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें ǀअगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी ǀ
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं ǀ ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह –शाम सैर पर जाएँ ǀ इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी ǀ

कन्या प्यार और संबंध राशिफल
 
आज के माहौल में ही प्यार भरा है | अपने पार्टनर के लिए कोई विशेष योजना बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं | अगर आप किसी सम्बन्ध में हैं तो यह सबसे अच्छा समय है जब आपको अपने सम्बन्ध का शुरूआती जादू वापस लाने की कोशिश करनी चाहिए | इसके लिए शायद दोस्तों के साथ वाइल्ड पार्टी की जगह अपने पार्टनर के साथ कुछ एकांत और अन्तरंग समय बिताना अधिक अच्छा रहेगा | जो अकेले हैं उनकी मुलाकात अपने होने वाले साथी से हो सकती है |
 
आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी। आपको पदोन्नति या नई जिम्मेदारी की पेशकश की जा सकती है और भाग्यशाली लोगों को नयी नौकरी के अद्भुत अवसर प्राप्त हो सकते है! आपकी कड़ी मेहनत की प्रशंसा चारो और हो रही है और ये समय इसका फल पाने का समय है । वितीय स्थिति में धन के प्रवाह की वजह से मजबूती आने की संभावना है ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »