25 Apr 2024, 23:10:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 07 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2022 7:03PM | Updated Date: Jan 6 2022 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
 
आपका कोई करीबी शायद आपके कारण भावनात्मक उथल-पुथल के दायरे में है ǀआप एकदम से निष्कर्ष पर पहुच जाते हैं और इस बार भी आपने सही से समझे बिना ही इस व्यक्ति पर वफादार न होने का आरोप लगा दिया है ǀआपके लिए अच्छा यही होगा कि आप पहले शांति से बैठकर सही समय तक का इन्तजार करें और अच्छे से सोच लें ǀ
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आपको ऐसी किसी बीमारी के अस्पष्ट लक्षण महसूस हो सकते हैं जो आपको आज से पहले कभी नही हुई|रात से पहले आपको यह पता चल जाएगा कि यह क्या है |आप को खुद पर और अपनी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए |दरअसल यह समय आपके लिए खुद को संवारने के लिए बिलकुल ठीक है |अपने आपको जितना आकर्षक बना सकते हैं ,बनाएं |
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
 
अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें | आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं | अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएँ | जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें |
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
 
आज का दिन प्रशासनिक नौकरियों में या किसी भी क्षमता में सरकार के लिए काम कर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। जो भी विस्तारपूर्ण काम काज जो काफी समय से लंबित था , उसे करने के लिये आज प्रयत्न करे क्यों की वह आसानी से समाप्त हो जाएगा । अगर आप अपने वर्तमान कार्यस्थल पर बैचनी या फंसा हुआ सा महसूस कर रहे है तो आज का दिन एक नई नौकरी के लिए भी उपयुक्त है । अगर नई नौकरी एक प्रशासनिक क्षमता को लेकर है , तो निकट भविष्य में आपकी सफलता की पूरी संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »