19 Apr 2024, 13:50:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 01 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2021 7:16PM | Updated Date: Dec 31 2021 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल 
 
किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
पिछले लम्बे समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ़ आज उभार लेगी |जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की शिकायत है वे अपने खाने को लेकर विशेष सावधान रहें क्योकि वे अक्सर लापरवाही करते रहते हैं |आज आपको माइग्रेन ,तनाव ,सिरदर्द और उच्च रक्त चाप का भी सामना करना पड़ सकता है|जो दवाइयां आप सामान्यत लेते हैं उनके बारे में आज डॉक्टर से दुबारा पूछ लें क्योंकि हो सकता है कि उनकी डोज में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किये जाने हों |
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
 
जो अभी अकेले हैं ,उनके जीवन में एक नए सम्बन्ध की आहट सुनाई दे रही है लेकिन अहम् और दूर की न सोच पाने के चलते इस रिश्ते के आगे बढ़ने में दिक्कतें आ सकती हैं | इसके कारण आपके वर्तमान सम्बन्ध में भी परेशानियां आ सकती हैं | आपको एक कदम पीछे हटकर अपने पार्टनर को थोड़ी अधिक आजादी देनी ही चाहिए क्योंकि आप पिछले कुछ समय से उनके निजी दायरे में ज्यादा ही दखलंदाजी कर रहें हैं|

कर्क कैरियर और धन राशिफल
 
आज आपको अपना कठोर और मजाकिया दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है, बेहतर होगा कि आप लोगों की भावनाओं से सम्बन्ध स्थापित करे और साथ ही साथ ये जानने की भी कोशिश करे कि वे क्या चाहते हैं और कौन सा रास्ता उन्होंने अपनाया है ! ध्यान देने योग्य बात ये है की आपको समझना होगा की चीज़े कैसे कार्य कर रही है बजाय की आप अपना तरीका अपने सहकर्मियों पर थोपे ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »