19 Apr 2024, 13:56:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 01 जनवरी 2022 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 31 2021 7:08PM | Updated Date: Dec 31 2021 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
 
आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं ǀ
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
आप बाहर से तो शांत स्वभाव के आदमी हैं लेकिन अन्दर से आप भावनाओं के तूफ़ान में फंसे रहते हैंǀआपका शरीर भी अब इसी पैटर्न पर काम करता है और आपको कई बार ऐसी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड सकता है जिसके लक्षण आपने कभी पहले नही देखे ǀइसका सबसे अच्छा समाधान यही है कि जब तक आप अपने नजदीकी डॉक्टर के पास नही जाते तब तक अपने शरीर को संतुलित करने के लिए खूब सारा पानी पीयें ǀ
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
 
आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा | आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकती है लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा | आप पायेंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है | अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है |
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
 
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा । आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »