29 Mar 2024, 13:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 27 दिसंबर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2021 7:49PM | Updated Date: Dec 26 2021 7:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
 
छोटी छोटी परेशानियां और असहमतियां दिन भर सामने आती रहेंगी ǀआपको इन छोटी छोटी बातों की उपेक्षा कर देनी है,नही तो आप अपनी मानसिक शांति को नष्ट कर लेंगे ǀ अपनी समस्याएँ किसी के साथ बांटने की कोशिश करें,आपको अच्छा अनुभव होगा ǀ एकांत की गतिविधियाँ आज बहुत अच्छी रहेंगी ǀ
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं,आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं |हो सकता है कि आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए | आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं |व्यस्त सडको पर न घूमें क्योंकि आपको धूल मिटटी से एलर्जी हो सकती है|मास्क पहनकर चलें |
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
 
यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध पर जिद्दीपन को हावी न होने दें | आपका पार्टनर समझौते के मूड में नही है | इसलिए आपको ही समझदारी और लचीले रवैये से काम लेना होगा | आपके इस कदम से आपकी रोमांटिक लाइफ में भी सुधार आएगा | आपके पार्टनर को भी आपके दोस्ताना अंदाज का अहसास होगा | अर्थपूर्ण भाव भंगिमाओं से अपने पुराने सम्बन्ध को एक नया अर्थ देने की कोशिश करें |
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
 
यात्रा और यात्रा के व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए ये अच्छा समय है और आप इस से अच्छा धन लाभ कमा सकते है ! आप उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बनाने के लिए प्रयासरत रहे और जिससे आप जल्द ही कुछ लाभ पा सकते हैं । आप संपत्ति या कीमती धातुओं में भी निवेश कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »