20 Apr 2024, 09:13:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 11 अक्टूम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2021 6:58PM | Updated Date: Oct 10 2021 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है ǀआज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो ǀआपके सभी प्रयासों में भाग्य आपका साथ देगा ǀआपको पता है कि मेहनत से ही सफलता मिलती है ǀअभी तक आपका भाग्य आपके साथ नही था ,लेकिन आज आप अपने समर्पण की बदौलत कुछ भी हासिल कर पायेंगे ǀ
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नही है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है | इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है | आज आपको चाहिए कि अपने मन में जमा हुआ सब अतिरिक्त कबाड़ साफ़ कर दें और खुद को शांति से समझकर देखें \असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें | इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें | आप पायेंगे कि आपको वो संतुष्टि मिल गई है जिसे आप पाना चाह रहे थे |
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपके प्रिय को आज आपकी सहायता और समर्थन की जरुरत होगी | इस समय आपको बिना किसी शर्त अपने प्यार का अहसास उन्हें कराना चाहिए और उनके बारे में कडवा बोलने या उनकी आलोचना करने से बचना चाहिए | आपको अपनी छोटी छोटी शिकायतें और मुद्दे एक तरफ कर देने चाहिए | आप जैसा व्यवहार अब करेंगे उससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक के लिए प्रभाव पड़ेगा | इसीलिए आपको अब सोच समझकर ऐसे निर्णय लेने हैं जो भविष्य तक के लिए भी उपयुक्त हों |
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आप इस समय परिस्थितियों के गहन अर्थ को समझने की कोशिश में रहेंगे ! आप हाल ही में अपने पुरे किये गए कार्यो की समीक्षा करेंगे और अपने काम को और बेहतर बनाने के तरीके पर गौर करेंगे । हालांकि वित्तीय प्रबंधन आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है । आपके लिए धन संचित करना मुश्किल होगा !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »