29 Mar 2024, 13:07:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 06 अक्टूम्‍बर 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2021 7:02PM | Updated Date: Oct 5 2021 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काम के पीछे इतने पागल हैं कि कई बार तो अपनी उपलब्धियों पर खुश होना भी भूल जाते हैं ǀइनसे खुशी महसूस करने के लिए,एक बनाएं और उनके उत्तर ढूँढें ǀप्रश्न इस तरह के हो सकते हैं-क्या घर में आपके पसंदीदा फल मौजूद हैं ?क्या आपकी अलमारी में आपके मनपसंद कपडे हैं ?इसके बारे में भी सोचें कि आप कैसे दिखते हैं?
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
फ़्लर्ट करने में आपको महारत हासिल है और ये आप आज मिलने वाले हर आदमी के साथ कर सकते हो | लेकिन इसे अधिक न होने दें और खुद को केवल इसकी शारीरिक स्तर तक ही सीमित रखें ,भावनात्मक रूप से किसी के साथ न जुड़ें | आपको भी कोई अधिक गंभीरता से नही लेगा और आप भी किसी को जरुरत से ज्यादा डिमांड करने की छूट न दें तो अच्छा रहेगा |
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
हाल ही में सह कर्मी आपसे ईर्ष्या के कारण असहयोगी रहे है! लेकिन उनके सामने जोर से न चिल्लाये क्योकि ये अलग रूप में तोड़ मरोड़ कर आपके वरिष्ठ अधिकारियो तक बहुत चालाकी से पहुचाया जाएगा । बस कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के साथ दूरी बनाए रखें। आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »