29 Mar 2024, 15:21:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 06 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 9:16PM | Updated Date: Aug 5 2021 9:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए विशेष हो सकता है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। आपको यह सीख मिलेगी कि अपना भविष्य तय करने में तथा अपनी जिंदगी में फिलहाल चल रही समस्या से जूझने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका आप०को ही निभानी है। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप काफी आवेग में रहेंगे और आपका स्वास्थ्य और फिट रहने की इच्छा भी इसका अपवाद नही होंगे। इसी के चलते आज आप अपने एक्सरसाइज कार्यक्रम के दौरान सामान्य से अधिक मेहनत करेंगे। इसीलिए आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि कि कहीं आपकी किसी मांसपेशी में खिंचाव न आ जाए या आप अधिक थक जाएँ। सारा मानसिक तनाव धुल जाएगा,आप ऊर्जा से भरे और खुद को हर स्थिति के लिए तैयार पायेंगे। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी। जिनका अभी विवाह नही हुआ है ,उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
व्यावहारिक स्थिति आज आपको काफी तीव्रता से काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं, पर आपका मन अपने परिवार के साथ समय बिताने में अधिक रुचिकर दिखेगा। इसलिए, आपको दक्षता से अपनी दोनों प्रतिबद्धताओं को निभाना होगा। आप अपने काम को नजरअंदाज न करें , हालाँकि आपका मन इधर उधर भागेगा। आप उन दोनों के संतुलन के लिए अपने खाली समय या अपने दोपहर के भोजन के घंटे और अवकाश के समय के बाद का समय उपयोग कर सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »