24 Apr 2024, 19:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 04 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2021 10:14PM | Updated Date: Aug 3 2021 10:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते। हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपमें अपने करीबियों के लिए अपना जीवन अर्पण कर देने तक की भावना है। इस भावनात्मक जोश की ऊर्जा को खुद अपने शरीर के भले के लिए प्रयोग भी करके देखें क्योंकि इसे भी तो आपके प्रिय की सूची में आना चाहिए। अपनी सब जरूरतों का ध्यान रखें क्योंकि शरीर के प्रति प्यार जाहिर करने का यही एक तरीका है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगर आपका शरीर ही ठीक नही होगा तो आपके पास करीबियों को अर्पण करने के लिए जीवन भी नही होगा। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आपकी सुन्दरता आज हर किसी को सम्मोहित करेगी। आज आपके पास अपने पहले पार्टनर के पास जाकर उनकी खबर लेने का अच्छा मौका होगा लेकिन ध्यान रखें कि उनके पास वापस न लौटें। गए समय को जाने देना ही ठीक होता है। आपका कोई दोस्त आपसे अपनी लव लाइफ के बारे में मदद मांग सकता है लेकिन उसके चक्कर में पड़कर अपनी लव लाइफ को न भूलें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि आप अपने कार्य क्षेत्र से संतुष्ट है और आगे की तरफ जा रहे है लेकिन ये समय अपना हुनर , रचनात्मकता एवं प्रतिबद्धता को दिखाने का है और हो सकता है की आपको अपनी परिवार की प्रतिबद्धता को पीछे छोड़ना पड़े लेकिन ये आपके करियर को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर आप इस काम को सही ढंग से कर पायेंगे तो ये आपको उस मंजिल तक ले जा सकता है जिसकी आपने कल्पना भी न की होगी। आपको अपने घर और कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बिठाना होगा ताकि आप दोनों क्षेत्रो का आनंद उठा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »