20 Apr 2024, 00:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 04 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2021 10:11PM | Updated Date: Aug 3 2021 10:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात पर ध्यान दें कि आज ऑफिस में कौन बीमार हैं और उनके द्वारा प्रयोग किये जा रहे टेलीफोन ,लैपटॉप या दुसरे उपकरणों का प्रयोग करने से बचें। अगर आप ऐसा कर पाए तो आसानी से संक्रमण से भी बच सकते हैं। आप बहुत परोपकारी हैं और दूसरों का जितना ख्याल आप रखते हैं ,वह वास्तव में प्रशंसा के योग्य है लेकिन न भूलें कि अपना ध्यान रखना भी जरूरी है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसकी कोफ़्त आप पर निकाले। अगर आप भी उसी तरीके से पेश आयेंगे तो स्थिति बिगड़ते हुए देर नही लगेगी। इसकी बजाय, उसकी समस्या समझें और समझदारी से काम लेते हुए व्यवहार करें। वे आपके प्रति नरम भी होंगे और आपका अहसान भी मानेंगे। अगर अब नही तो बाद में जरुर ऐसा करेंगे। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपका भाग्य आपके वित्तीय उपक्रम को पूरा समर्थन दे रहा है एवं आपकी नौकरी भी काफी अच्छी है परन्तु आपको अपने धन पर ध्यान रखने की जरुरत है जैसे की हम सब जानते है की पैसे पेड पर नहीं उगते है। आपके अपव्यय करने की आदत से आपको अपने निकट के व्यक्तियों से आलोचना सुननी पड़ती है। ये समय उनके सुझावों को मानने का है और साथ ही साथ अपनी खर्चीली आदतो को कर्म करने का भी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »