24 Apr 2024, 16:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 03 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 9:28PM | Updated Date: Aug 2 2021 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि अतीत से चिपके रहने से आपको कोई लाभ होने वाला नहीं है। आपको अपने अतीत से सीखना जरुर है ,परन्तु उसे पकड़े रहने से बात नही बनेगी। अगर आप आज यह समझ पाने में कामयाब हो जाते हैं तो पिछले कुछ समय से आपके जीवन में चली आ रही बड़ी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके सर वीकेंड का जादू चढ़ा हुआ है,आप ‘चलता है ‘के मूड में हैं। तनावरहित महसूस करना अच्छी बात है,लेकिन सावधानी भी उतनी ही आवश्यक है। अति न करें। आनंद लें परन्तु यह भी ध्यान रखें कि आने वाला सप्ताह आपके लिए काम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और आपका स्वस्थ रहना काफी आवश्यक है। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आपका साथी आपको आश्चर्य चकित कर सकता है। लालसा और अकेलेपन का आज अंत होगा। आप अपने रिश्ते में एक कदम आगे की और बढ़ना चाहते है , लेकिन अपने साथी के साथ इस बारे में विचार विमर्श कर लें क्यों की ये साझा है। जल्दबाजी करने से बचे क्यों की ये प्यार आपको अपनी मेहनत और अकथ प्रयासों के कारण मिला है। आपके साथी के इर्द गिर्द कुछ साजिश की बू आ रही है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपने पिछले कुछ दिनों में कुछ अधिक खर्च किया है जिसके आप आदी नहीं हैं। आज सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे , हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा की आपका धन बर्बाद और खत्म हो जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »