29 Mar 2024, 07:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 03 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 9:25PM | Updated Date: Aug 2 2021 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप एक ही साथ कई चीजों के बारे में चिंतित हैं ,लेकिन इससे आपका तनाव भी बढ़ रहा है। धरती पर नंगे पैर चलने की कोशिश करें,इससे आपके शारीर और दिमाग दोनों को ही ताजगी मिलेगी। आपकी आँखों में दर्द की समस्या हो सकती है,इसलिए आँखों को अच्छी प्रकार धोएं और ज्यादातर समय सोने की कोशिश करें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
एक ऐसे रिश्ते को आगे की तरफ सिर्फ इसलिए खीचना बेकार है , क्योंकि वो काफी लम्बे समय से है। आप अनिश्चितता और मानसिक अस्थिरता के कारण थोड़ा उदास रह सकते है। अपने आप को दोषी महसूस न करें। ऐसे रिश्ते के साथ चिपकना बेकार था। आगे बढे। अपने मन को स्थिर और मजबूत करे। अगर आप अपने को मजबूत बना लें तो आप इस रिश्ते से बाहर आ सकते है। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
अगर आप बेरोजगार हैं, तो एक अवसर आज आपके दरवाजे पर अपनी दस्तक दे सकता है। दोनों हाथों से इसे ले। आपके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है। कृपया करके मुफ्त सलाह प्रदान करने वालो से दूर रहे। आप नौकरी पाने के पश्चात अपनी ईमानदारी और समर्पण दिखाए। आपको एक नए क्षेत्र से अवसर प्राप्त हो सकता है। विभिन्न क्षेत्रों से आप अपने लिए नौकरियों खोजे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »