19 Apr 2024, 21:56:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 9:44PM | Updated Date: Aug 1 2021 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन अलग अलग तरह के विचारों और दुनियाभर के नए पैदा हो रहे अवसरों के चलते थोडा सा उलझाने वाला रहेगा। विभिन्न शक्तियां आपको अपनी तरफ खीचेंगी। अधिक सोचने और हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें। इसके स्थान पर,अपने मन की ही सुनें.आपके लिए सर्वोत्तम होगा। भले ही आपको इस समय यह सही ना लग रहा हो। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके लिए अब स्वास्थ्य सम्बन्धी मसले बहुत महत्वपूर्ण हैं। अपने मन को अपने लिए सर्वोतम फिटनेस कार्यक्रम निश्चित करने दें। आपके पास अपने सभी मनपसंद व्यंजन खाने के कई मौके आयेंगे लेकिन अब अपने खाने को लेकर काफी सावधान रहें,नही तो खाने का आनंद लेने के स्थान पर आप पाचन तन्त्र से जुडी तकलीफों को भी न्योता दे सकते हैं। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
यह जरूरी है कि आप अपनी रोमांटिक लाइफ के मामले में आराम से काम लें। आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा। आपको अब जरा धीमे चलना होगा। अपनी बेचैनी को रोमांस और प्यार के इजहार के पुराने तरीकों से बदल लें हालाँकि आपका दिमाग आपको सब कुछ तेजी से करने को कहेगा। प्यार भरे छोटे छोटे इशारे आपकी बात को समझाने के लिए काफी होंगे। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे ! आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा , ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »