23 Apr 2024, 18:50:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 9:43PM | Updated Date: Aug 1 2021 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
यह समय दोस्तों के साथ हल्का –फुल्का समय गुजारने के लिए बहुत अच्छा है। कोई पार्टी करें या शाम को मस्ती के साथ गुजरें,आप पार्टी की जान बने रहेंगे। इस दौरान आप किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसकी रुचियाँ आप जैसी होंगी और वो आप जैसे कार्यकलापों का आनंद लेगा। आपको अपनी क्षमता का अनुभव भी होगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी त्वचा सूखी और बेजान सी लग रही है ,ऐसा केवल बदलते हुए मौसम के कारण ही नही बल्कि ,आपके शारीर के अंदरूनी कारकों के कारण भी हो रहा है Iआप कई चीजों की उपेक्षा कर रहे हैं Iअपने खाने में खूब विटामिन सी औए ई शामिल करें Iखूब सारा पानी,8 -10 गिलास पीयें Iबिन कटे फल अधिक खाएं Iअपने रोज के कार्यक्रम में अभ्यास को शामिल जरुर करें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आप आज बहुत भावनात्मक महसूस करेंगे। सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की भावनाएं आपके दिमाग को घेरे रहेंगी इसीलिए फिलहाल अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में कोई भी फैसला करना अभी ठीक नही होगा। हालाँकि यह समय प्यार और रोमांस के लिए बहुत अच्छा है, खासकर अगर आप किसी समर्पित सम्बन्ध में हैं। जो अकेले हैं वे आज अपने आप को किसी की ओर भी आकर्षित महसूस करेंगे जो उनमें थोड़ी सी भी रुचि दिखाएगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने संबंधित काम में गंभीर रूप से तनाव से प्रभावित हो सकते हैं। आंतरिक दबाव आपके सिर चढ़ कर बोलेगा और अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपके पास आवश्यक समय की कमी हो सकती है , लेकिन आप इसमें कुछ भी नहीं कर सकते है इसलिये इस समय को आसानी से निकालने का प्रयास करें। आपको एक ऐसे व्यक्ति की बात सुननी पड़ सकती है , जो की आपको मिलनसार नहीं लगता , लेकिन व्यावसायिक कारणों के लिए यह आपको करना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »