20 Apr 2024, 03:49:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 9:41PM | Updated Date: Aug 1 2021 9:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है। आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप एक नीरस और रूटीन जीवनशैली के आदी हो चुके हैं और इस प्रक्रिया का बुरा असर आपके शरीर पर देखा जा सकता है। अब भी समय है ,आपको जल्दी ही अपनी पहले वाली ताकत और स्टैमिना हासिल करने के लिए एक्सरसाइज शुरू कर देनी चाहिए क्योंकि आपको जल्द ही किसी शारीरिक मेहनत वाले काम के लिए बुलाया जा सकता है। अपने तनाव को दूर करना भी महत्वपूर्ण है। चाहे आप इसे न जानते हों ,लेकिन आपका अस्वास्थ्यकर खाना ही इस तनाव का कारण है। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आपके प्रेम सम्भंधों में काफी जटिलता आएगी और कई मुद्दों पर आपको आज ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, आपको यह एहसास होगा की इन मुद्दों पर ध्यान देने की वजह से आप में उच्च स्तर की समझ विकसित होगी और साथ ही साथ कुछ अनसुलझे पहलु भी स्पष्ट होंगे। यह आपको पारदर्शी संबंध बनाने की शक्ति देंगे। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज अपने कार्य से संबंधित कारणों से अपने निवास स्थान में परिवर्तन की सम्भावना है। आपको पदोन्नत किया जा सकता है और एक अलग क्षेत्र के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है या आप कोई दूसरी नौकरी को ग्रहण कर सकते है। आप एक पेशेवर सलाहकार या अपने किसी करीबी से आज कैरियर से संबंधित सलाह ले सकते हैं। अगर आप इस सलाह पर पर्याप्त ध्यान देंगे तो आप काफी लाभान्वित हो सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »