20 Apr 2024, 12:39:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 02 अगस्‍त 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 9:37PM | Updated Date: Aug 1 2021 9:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल

आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है। बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा। जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए। 

 

मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आपको अपने किसी करीबी की अच्छी सेहत की खबर मिलेगी। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी प्रियजन की सेहत के बारे में चिंतित थे तो आज उस बारे में भी राहत की खबर मिलेगी। आपका कोई करीबी लम्बे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। आज आपको उसका भी कोई समाधान मिल सकता है और यह बहुत ही कारगर साबित होने वाला है। 

 

मीन प्यार और संबंध राशिफल

आज आप और आपके पार्टनर दोनों ही के पास नए आईडिया हैं। आप एक साथ या तो अपने ऑफिस या घर पर ही अपने करीबियों के लिए छोटी सी पार्टी रख सकते हैं। यह दोनों ही चीजें समाज में आपके रुतबे को बढाएंगी और इससे आपको लोगों के साथ और बेहतर सम्बन्ध बनाने में मदद मिलेगी। केवल अपने शुभचिंतकों को ही न बुलाएँ, औरों को भी बुला सकते हैं। 

 

मीन कैरियर और धन राशिफल

आपका मन अभी आनंद और प्रेम की तरफ भाग रहा है , हालाँकि इसके विपरीत आपका मन हमेशा कार्यो में उलझा रहता है। लेकिन यह ठीक है, काम से एक दिन की छुट्टी ले और अपने दिन का आनंद लें। ज्यादा चिंता न करे , क्योकि आपको आनंद लेने और कार्य करने की सीमा ज्ञात है। कार्यस्थल पर प्रबंधन आपके काम से बहुत प्रभावित है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है!

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »