18 Apr 2024, 19:58:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 26 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 9:35PM | Updated Date: Jul 25 2021 9:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज आप एडजस्ट करने के मूड में रहेंगे। आपकी लोगों से मिलकर और बातचीत के जरिये किसी समझौते पर पहुचने की कोशिश से आप सबको बहुत अच्छे लगेंगे। आप तुरंत किसी भी समस्या का समाधान निकाल लेंगे। आप इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि किस तरह आपके आसपास और खुद को भी खूबसूरत बनाकर रखा जाए और सारे कार्यक्रम तय योजना के अनुसार अच्छे से पूरा हो जाए। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज किसी परिजन को थोडा बीमार होने के कारण आपकी देखभाल की जरुरत पड़ सकती है। आप खुद को उसकी देखभाल के लिए तैयार पायेंगे। लेकिन साफ़-सफाई का ध्यान रखें और हाथों को कई बार धोएं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज छोटी-छोटी चीजों के बारे में विशेष सावधानी रखें क्योंकि आज आपको कई तरह के संक्रमन होने का खतरा है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज आप यह समझने की शुरुआत करेंगे कि आप और किसी के कहे पर नही चलेंगे और अपने सम्बन्ध में कुछ स्वस्थ सीमाओं का पालन हमेशा करेंगे। आपको यह समझना चाहिए कि आपको अपने सबसे बड़े शुभचिन्तक को भी अपने लिए फैसले लेने की छूट नही देनी है , अपनी खुद की राय का सम्मान करना चाहिए। आप इसकी तरफ पहला कदम उठाइए , लोगों की नजरों में आपका सम्मान खुद ब खुद बढ़ जाएगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
ऐसा लग रहा है की अपने कार्यस्थल के लिए आपकी यात्रा की लागत में दिन ब दिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा ऑफिस की राजनीति आपके खिलाफ काफी मजबूत है और आप के खिलाफ प्रयुक्त हो रही है, लेकिन आप हमेशा की तरह काम करना जारी रखे और आपको जल्दी ही पदोनत्ति मिल सकती है , हालाँकि समय कैसा भी हो , ईर्ष्या के कारण कार्यालय राजनीति चलती रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »