29 Mar 2024, 18:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 25 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2021 9:10PM | Updated Date: Jul 24 2021 9:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा। गृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे। इससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज पेट में खराबी होने की काफी आशंका बनी हुई है। आपको पीने का पानी और अन्य तरल पदार्थों के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी क्योंकि पानी से उत्पन्न बिमारियों की आशंका बनी हुई है। आपको संक्रमण भी हो सकते हैं इसीलिए आज बाहर के अस्वास्थ्यकर खाने से भी परहेज ही रखें। आपको मुंहासों की समस्या भी हो सकती है परन्तु वह समय से ध्यान देने के बाद ठीक हो जायेंगे। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अभी का समय रोमांटिक माहौल के लिए अच्छा नही है और आपका सम्बन्ध एक लीक पर चल रहा है। शादीशुदा जोड़े अपने रिश्ते में कम होते प्यार को थोड़ी सी कोशिश करके फिर से पैदा कर सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है कि प्यार से आपके लिए बहुत सारी जिम्मेदारियां पैदा हो रही हैं जिससे आपको परेशानी हो रही है लेकिन धीरज रखें और इस अस्थायी चिडचिडेपन के दौर से निकलने तक शांत और सहनशील बने रहें। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने खर्चो का ध्यान रखना होगा और उनपर पैनी निगाह रखनी होगी क्योकि यह छोटे छोटे खर्चे आगे जाकर विराट रूप धारण कर लेते है , हालाँकि आपकी व्यक्तिगत जरूरते कम है पर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि भविष्य में धन की समस्या उत्पन न हो। आपको कुछ अन्य कार्यो के बारे में भी सोचना चाहिए ताकि आपकी आय बढ़ सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »