29 Mar 2024, 01:23:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 24 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 9:12PM | Updated Date: Jul 23 2021 9:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं। सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा। आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे। नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज गृहों की स्थिति आग से दुर्घटना की आशंका जता रही हैं। रसोईघर में काम करते हुए या बिजली के उपकरण पर काम करते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। वास्तव में,आज आपको सब गरम चीजों तथा आग के आसपास सावधान रहना चाहिए। आप अपने तनाव के कारण चिडचिडे से रहेंगे जिसका असर दूसरों के साथ आपकी बातचीत पर दिखाई देगा। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आपसी समझ और सहनशीलता किसी भी रिश्ते के लिए जरूरी है। आपने अपने मन में अपने पार्टनर को एक सिंहासन पर बैठा लिया है औए अब आपके लिए उसकी किसी भी गलत को स्वीकार या माफ़ करना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि आपके अधिक सख्ती बरतने से सबके लिए मुश्किलें ही पैदा होंगी। अगर आप सचमुच में इस रिश्ते को लेकर गंभीर हैं तो आपको थोडा और सहनशील और समझदार बनना पड़ेगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काम और कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी हद तक शांत रहेगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी जिसके तलाश आपको काफी समय से थी। इस समय की आप सराहना करे और इसे मनोरंजन में बिताये और उन खुशनुमा पलो को भी याद करे जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में महसूस किये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »