वृषभ दैनिक राशिफल
पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है। आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है। आपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे। आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी।
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपने खाने के बारे में अतिरिक्त सावधानी रखनी है। अपच और पेट की तकलीफ तो सामान्यत हो ही सकती हैं ,कईयों को इससे गंभीर तकलीफ भी हो सकती है। तले-भुने खाने ,जंक फूड और मीठे स्नैक्स से दूरी ही बनाये रखना ठीक होगा। अगर सही सावधानी नही रखी तो लम्बे समय से बीमारी से परेशान व्यक्तियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यायाम हल्का करें या आराम करें।
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अन्य एवं दूसरे मौके के लिए उपयुक्त है। जिन लोगो ने आपके साथ अच्छी तरह से व्यवहार नहीं किया है, वे लोग आप से मिलने या सलाह लेने आ सकते है। आज का दिन नए सिरे से अपनी दोस्ती और प्रेम को मजबूत करने का समय है। आज का दिन माफ़ी प्रदान करने , गलतियाँ भूलने और बेकार की चीज़ो पर पानी डालने का समय है। दूसरी ओर आप भी किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते है , जिससे आपका आकड़ा १९-३६ का रहा है और ये समय पुरानी बातो को भूलकर एक नए सिरे से शुरुआत करने का समय है।
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा। एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी।