29 Mar 2024, 16:01:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 23 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 7:57PM | Updated Date: Jul 22 2021 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे,लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें। बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है,सहज बने रहें। जब तक आपको जवाब नही मिल जाते ,अपना नजरिया दृढ ही रखें। दुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
जब तक आप दूसरों को अच्छी तरह खाना नही खिला लेते आपको तसल्ली नही होती लेकिन इतना ही ध्यान आपको अपना खुद का भी तो रखना चाहिए। अच्छा खाना खाएं,अच्छी नींद लें और खूब आराम करें जिसकी आपके शरीर को लम्बे समय से जरूरत है। कुकिंग क्लासेज ले सकते हैं ताकि आपको अपना मनपसंद खाना तैयार करने और खाने की प्रेरणा मिले। जहां जरुरत नही है वहा बिना बात अपने स्वास्थ्य की चिंता कर व्यर्थ तनाव न पालें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज नए सबंध बनाने का दिन है। आपको इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। आज नए सम्बन्ध ,नई दोस्ती या नई पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। आज आप बहुत सारे सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जहां आपको अपने संभावित दोस्त या पार्टनर मिल सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नए दोस्त बनाने के बाद अपने पुराने करीबी दोस्तों की उपेक्षा न करें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन काम और कार्य क्षेत्र के हिसाब से काफी हद तक शांत रहेगा। आज का दिन घटनाओं रहित रहेगा जिससे की आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम में से थोड़ी राहत मिलेगी जिसके तलाश आपको काफी समय से थी। इस समय की आप सराहना करे और इसे मनोरंजन में बिताये और उन खुशनुमा पलो को भी याद करे जो अपने अपने कार्य क्षेत्र में महसूस किये है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »