20 Apr 2024, 20:48:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 20 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2021 9:14PM | Updated Date: Jul 19 2021 9:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं। टकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है। लेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे। आप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पेट के खराब होने से परेशान हो सकते हैं।  इसीलिए तैलीय खाना कम खाने की कोशिश करें ,पानी भी खूब पीयें।  शाम तक आपको कुछ बेहतर महसूस होगा। लेकिन जिनको पहले से इस प्रकार की कोई तकलीफ है,उनके लिए स्थिति गंभीर हो सकती है। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
बाहर जाएँ और अपने प्रिय के साथ कुछ साहसिक करने की योजना बनाएं।  आप जो कुछ भी करेंगे , आपको बहुत मजा आयेगा।  इससे आप और आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है।  आपको अपने नए अनुभवों और भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ बांटना अच्छा लगेगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
अगर आपने व्यावसायिक साझेदारी को तोड़ने का फैसला कर लिया है , तो आप एक विनम्र और यथार्थवादी तरीके से ऐसा करे। आपको इस शीत युद्ध के अंत के लिए बहुत प्रभावी ढंग से और आसानी से संवाद स्थापित करना होगा और हो सके तो आपको ही पहल करनी होगी ताकि बर्फ कुछ पिघले। आपका ध्यान हर किसी चीज़ पर बहुत अच्छी तरह से केंद्रित है और आप अपने लाभ के लिए अच्छी तरह से इस क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »