18 Apr 2024, 08:54:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 19 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 8:40PM | Updated Date: Jul 18 2021 8:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं। दूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें। उस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप कुछ तनाव में लग रहे हैं। फिटनेस के लिए बाहर मैदान में खेले जाने वाले खेल जैसे तैराकी और योग आदि का अभ्यास करें। अपने फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और मांसपेशियों को पुष्ट करने के लिए ऐसा नियमित रूप से करें। बहुत ठंडा मौसम हो तो न करें,नही तो नुक्सान भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में जिम में जाकर ट्रेनर के अनुसार हलकी-फुलकी एक्सरसाइज करें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरुरत होगी। बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है। यहाँ तक कि बहुत छोटी छोटी असहमतियां भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं। आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा। शान्ति बनाये रखकर अपने सम्बन्ध की सहज शक्ति में विश्वास रखें ,मुश्किल समय भी गुजर जाएगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
यात्रा और यात्रा के व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए ये अच्छा समय है और आप इस से अच्छा धन लाभ कमा सकते है ! आप उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बनाने के लिए प्रयासरत रहे और जिससे आप जल्द ही कुछ लाभ पा सकते हैं। आप संपत्ति या कीमती धातुओं में भी निवेश कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »