28 Mar 2024, 14:28:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 19 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 8:39PM | Updated Date: Jul 18 2021 8:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आप एक पारिवारिक व्यक्ति हैं। पारिवारिक मूल्य ही आपकी सफलता का श्रोत हैं। ,आज भी शुभ की शुरुआत आपके घर से ही होगी और आपको नयी कामयाबी दिलाएगी। आप विशेष लय में हैं। आज का दिन सार्थक होगा। मुश्किल समय में भी अपनी मुस्कान और होसला बनाये रखें। आपकी सकारात्मक दृष्टि आपको औरों से अलग मुकाम पर ले जायेगी। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज पेट में खराबी होने की काफी आशंका बनी हुई है। आपको पीने का पानी और अन्य तरल पदार्थों के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी क्योंकि पानी से उत्पन्न बिमारियों की आशंका बनी हुई है। आपको संक्रमण भी हो सकते हैं इसीलिए आज बाहर के अस्वास्थ्यकर खाने से भी परहेज ही रखें। आपको मुंहासों की समस्या भी हो सकती है परन्तु वह समय से ध्यान देने के बाद ठीक हो जायेंगे। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज माहौल में ही रोमांस बिखरा हुआ है। आप बहुत सारे मनोरंजक और मजेदार आदमियों के संपर्क में आयेंगे और इनमें से किसी एक के साथ मुलाकात सार्थक साबित हो सकती है। जिनका सम्बन्ध पहले से बना हुआ है वे अपने पुराने सम्बन्ध में अन्तरंग डिनर या पिकनिक पर जाकर एक नयी जान फूंक पायेंगे। आपका पार्टनर पिछले कई दिनों से कुछ खिंचा – खिंचा सा है लेकिन आज स्थिति में सुधार होगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आप सक्रिय हैं और आज आपकी सक्रिय प्रकृति आपको शीर्ष पर रखेगी। आप सभी गतिविधियों के केंद्र पर हैं। आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। बस अपनी गति को बनाए रखने और आगे बढ़ते रहे। अब भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने कार्य क्षेत्र को व्ययवस्थित रखें और समय-समय पर अपने दस्तावेजों को देखते रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »