20 Apr 2024, 05:10:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 19 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 8:38PM | Updated Date: Jul 18 2021 8:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल

बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है। आप आज शांत किन्तु दृढ हैं। आपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे। बोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी। 

 

मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल

आपकी भावनाएँ आज उफान पर रहेंगी और आपको ख़ासा परेशान करेंगी। अपनी भावनाओं के तूफ़ान में बहकर कोई भी फैसला करने से पहले एक बार फिर से सोच लें। इस स्थिति में थोड़ी राहत पाने के लिए वे कार्यकलाप करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद हैं। इस तरीके से आप मानसिक रूप से संतुलित होने तक अपने ध्यान को बाँट पायेंगे। 

 

मीन प्यार और संबंध राशिफल

आज आप अपने प्यार के लिए अपने मन को टटोल कर देखेंगे। पहले आप के प्यार और रिश्तो में बचपना दिखाई देता था परन्तु अब प्रेम और रिश्तो में आप का दृष्टिकोण कहीं अधिक समझदार और परिपक्व हो गया है। अब आप में स्पष्ट रूप से यह विचार विद्यमान होगा की आप इस रिश्ते और अपने साथी से क्या चाहते है और बदले में आप उसे कितना दे सकते है। 

 

मीन कैरियर और धन राशिफल

आज किसी भी परीक्षा में उतरने के लिए अच्छा दिन नहीं है, हालांकि अगर आप परीक्षा में बेठ रहे है तो किसी नकारात्मक विचारों को अपने पास न आने दे। आप आगे बढे और आपकी शक्ति और सकारात्मकता आपकी कुण्डली से किसी भी नकारात्मक प्रभाव से लड़ सकती है। आज पैसे उधार न दे क्योकि आपको धोखा मिल सकता है। बड़ी राशि उधार देने से बचे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »