28 Mar 2024, 17:33:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 18 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2021 6:52PM | Updated Date: Jul 17 2021 6:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल

समय कुछ बहादुरी भरे कदम उठाने का है,इसमें हिचकिये मत। इसके स्थान पर ,मजबूत फैसला लीजिये। अवसरों को जाने मत दीजिये। इस समय विश्वास पूर्वक लिया गया एक फैसला नाटकीय तरीके से आपकी जिंदगी को बदल सकता है,शायद आपको अभी ये प्रतीत न हो। पुराने संबंधों के बारे में फिर से सोचने और अर्थहीन संबंधों को तोड़ देना ही सही रहेगा।
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
 
थोड़ी से मेहनत और धीरज के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती धीरज बनाये रखन ही है। आपको समय बहुत ही धीमी गति से सरकता हुआ महसूस होगा और आपको लगेगा कि जिस गति से आप चाहते हैं उस गति से अब कुछ भी नही हो रहा। लेकिन अगर आप जल्दी करने की कोशिश करेंगे तो सारा एजेंडा ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा। अपनी ऊर्जा को नियंत्रण में रखने के लिए दिन की शुरुआत किसी राहत देने वाली एक्सरसाइज से करें।
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
 
ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है।आप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा और अधर में है। बस अपनी दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जायेगा।
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
 
आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा , लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »