19 Apr 2024, 23:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 16 जुलाई 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2021 10:20PM | Updated Date: Jul 15 2021 10:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते। इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी। अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें। करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको आराम करने की जरुरतहै लेकिन इसका यह मतलब बिलकुल नही है कि आप पूरा दिन सोफे पर लेटे हुए जंक फ़ूड खाते रहें। आपको आराम के लिए कुछ रिलैक्स करने वाकी तकनीकों का अभ्यास करना चाहिए या किसी प्रोफेशनल से मसाज करवानी चाहिए। अपने खाने का ध्यान रखें। आपको जंक फ़ूड पसंद तो बहुत है लेकिन वे आपकी सेहत को नुक्सान पहुचाते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का और बारीकी से ध्यान रखना होगा। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपको और आपके पार्टनर को एक साथ अच्छा समय बिताये हुए काफी समय बीत गया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए कुछ उपहार या कोई काम आने वाली चीज भी खरीद सकते हैं, इससे उन्हें आपके प्यार और देखभाल का अंदाजा भी हो जाएगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
बेहतर संचार आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा और आपको इस मोड़ पर बुद्धिमानी से इस कौशल का उपयोग करना होगा। आपका व्ययसायिक विवेक आज शीर्ष स्तर पर रहेगा। आपको भविष्य में बिक्री और सहभागिता के आंकलन के लिए कहा जा सकता है। आपकी मजबूत ज्ञान युक्त व विवेकपूर्ण क्षमता इसमें आपकी मदद करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »