19 Apr 2024, 17:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2021 8:24PM | Updated Date: Jul 9 2021 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जान्ने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है। इससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी,जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो। समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नही हैं ,उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने खाने की ओर तुरंत ध्यान देना होगा। आप कई दिन से कुछ ज्यादा खा रहे हैं और बहुत अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं और चाहे आपको यह अनुभव बेशक न हो लेकिन इससे आपकी सेहत काफी प्रभावित हो रही है। दरअसल आपके शरीर और मन में इकट्ठे हो रहे तनाव का मूल कारण जंक फ़ूड है। जब तक आप अपने खाने का पैटर्न नही बदलते आपकी रिलैक्सेशन की तकनीकें विशेष फायदेमंद नही होंगी। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आपका पार्टनर कुछ अजीब सा व्यवहार करते हुए अजीब सी मांगे रखेगा जिसके पीछे उसके तर्क भी अजीब होंगे।  यह समय एक्सपेरिमेंट और कुछ रोमांचक कामों के लिए बहुत अच्छा है हालाँकि जहां तक आपके सम्बन्ध का सवाल है आप हमेशा एक गंभीर आदमी रहे हैं।  आपको अपनी अति गंभीर प्रवृति को छोड़कर अपने अन्दर के बच्चे को मजे लेने की छूट देनी होगी।  इससे आपका तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप लंबे समय से एक ही परियोजना पर काम कर रहे है , इसलिए आपका दिन आज आपको नीरस लग सकता है। ये आपकी प्रगति के लिए हानिकारक है , इसलिए जितनी जल्दी हो सके बदलाव लाने के लिए आप कोशिश करे। हालांकि तब तक अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते का आनंद लें क्योकि उनमें से एक बहुत सुरक्षित रूप से आपको संगठन से बाहर का रास्ता खोजने में मदद कर सकता है!
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »