28 Mar 2024, 20:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का आज का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 6:39PM | Updated Date: Apr 10 2021 6:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आपके पिछले कुछ समय से अपने करियर तथा निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिलने का समय आ गया है। ऐसा घटनाक्रम बनेगा कि आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपको प्रयासों और परिश्रम को आपके सीनियर ध्यान से देखेंगे और वे आपके जबरदस्त समर्थक भी बन जायेंगे। आपके दुश्मन आज असहाय अनुभव करेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखना होगा विशेष कर जब आपके काम में आँखों का विशेष काम है। जिनको ज्यादा पढने ,फोटोग्राफ लेने होते हैं या पूरा दिन कंप्यूटर पर काम करना होता है उन्हें अपनी आँखों जांच करवाकर आँखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किताबों और कंप्यूटर स्क्रीन से अपनी थकी आँखों को आराम देकर प्राक्रतिक दृश्यों को निहारना भी अच्छा विकल्प है। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आप और आपके साथी के बीच कुछ तथ्यों पर असहमति हो सकती है। ये मुद्दों बहुत ही मामूली या महत्वपूर्ण हो सकते है, पर कुछ समय से ये आपके रिश्ते में आपको बहुत परेशान कर रहे है। ये आपके संचार और आपसी वार्तालाप की कमी के कारण हुआ है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपको काफी ज्यादा मात्रा में धैर्य की आवश्यकता होगी अगर आप इस रिश्ते को बचाना चाहते है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
हाल ही में सह कर्मी आपसे ईर्ष्या के कारण असहयोगी रहे है! लेकिन उनके सामने जोर से न चिल्लाये क्योकि ये अलग रूप में तोड़ मरोड़ कर आपके वरिष्ठ अधिकारियो तक बहुत चालाकी से पहुचाया जाएगा। बस कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के साथ दूरी बनाए रखें। आपको आज कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »