23 Apr 2024, 21:39:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 19 जनवरी 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:43AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप जो भी कुछ शुरू करेंगे ,उसमे चाहे कितनी ही बाधाएं आयें,आपको सफलता मिलनी तय है। दिन के अंत तक आप दूसरों से फिर से बेहतर सम्बन्ध बना पायेंगे। अपनी प्रकृति में एक जरुरी बदलाव लायें-हर सम्बन्ध में केवल अधिकार जताने की कोशिश में ना रहें। सबको बराबरी का दर्जा दें और आपको भी बदले में सबसे प्यार मिलेगा। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अगर पिछले कुछ समय से आप अपने वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। संतुलित भोजन और एक्सरसाइज का एक स्वास्थ्यकर कार्यक्रम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अगर आप अपने इस कार्यक्रम में आसपास से किसी की मदद और सलाह ले सकें तो आपकी सफलता की संभावना काफी हद तक बढ़ जायेगी। आप आज ऊर्जा और आशा से भरे महसूस करेंगे। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा। अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें। छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है। इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे। आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज आप वह प्यार और ख़ुशी को पाएंगे जो आप अपने कार्य क्षेत्र में महसूस करते थे। बाहरी दबावों और काम के बोझ की वजह से वह ख़ुशी कही दब सी गई थी पर एक खुशनुमा पल आपको ये एहसास कराएगा की क्यों अपने ये कार्य क्षेत्र चुना था और ये क्यों आप पर इतना जचता है। आज का दिन अपने कार्य क्षेत्र में अपना रवैया बदलने के लिए अति उत्तम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »