19 Apr 2024, 10:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 18 जनवरी 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:14AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है। आप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। ऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफें हो सकती हैं लेकिन कुछ सावधानियां रखने से आप आसानी से उनसे बच सकते हैं। जंक फ़ूड भी न खाएं क्योंकि उनसे पेट दर्द हो सकता है। आपको यह समझने की भी बहुत जरूरत है कि आपके जीवन में तनाव का कारण आपके काम नही बल्कि आपका खाना है। आज एक हेल्थ क्लास ज्वाइन कर लें ,इससे आपको लम्बे समय तक के लिए फायदा होगा। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने सम्बन्ध से खुश और संतुष्ट हैं लेकिन इसी सम्बन्ध में और आगे बढ़कर आप और भी अधिक ख़ुशी हासिल कर सकते हैं,आपको नयी बातें भी पता चलेंगी। अगर देखना चाहते हैं तो कुछ ऐसा करें जो आपके पार्टनर को पसंद नही है तब भी आप पर गुस्सा होने की बजाय वे आप को ये समझायेंगे कि आपको ऐसा क्यों नही करना चाहिए था ?आपको काफी अच्छा लगेगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं , उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है। सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं। लेकिन अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है , इसलिए निवेश की योजना को आज ठंडे बस्ते में डाल दे और शुभ समय का इंतजार करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »