25 Apr 2024, 17:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नए साल में ग्रहण के 4 गजब नजारे, 2 भारत में दिखाई देंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 12:41PM | Updated Date: Jan 1 2021 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साल 2021 में सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनियाभर के खगोल प्रेमियों को एक पूर्ण चंद्रग्रहण और एक पूर्ण सूर्यग्रहण समेत ग्रहण के चार रोमांचक दृश्य दिखाएगी। हालांकि, भारत में इनमें से केवल दो खगोलीय घटनाएं निहारी जा सकेंगी। इन खगोलीय घटनाओं का सिलसिला 26 मई को लगने वाले पूर्ण चंद्रग्रहण से शुरू होगा। नववर्ष का यह पहला ग्रहण सिक्किम को छोड़कर भारत के पूर्वोत्तर के राज्यों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में दिखाई देगा।
 
इस खगोलीय घटना के वक्त चंद्रमा पृथ्वी की छाया से 101.6 प्रतिशत ढंक जाएगा। 10 जून को लगने वाला वलयाकार सूर्यग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा। 19 नवंबर को लगने वाले आंशिक चंद्रग्रहण को अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ भागों में बेहद कम समय के लिए निहारा जा सकेगा। चार दिसंबर को लगने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि सौरमंडल का मुखिया सूर्य 103.6 प्रतिशत ढंका नजर आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »