20 Apr 2024, 11:38:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 01 जनवरी 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 1:44AM | Updated Date: Jan 1 2021 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे। कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें। काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें। आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
संतुलित भोजन ,योग और ध्यान से आपको अच्छा स्वास्थय बनाये रखने और अपने तन मन में जमे हुए तनाव को बाहर निकालने का बहुत अच्छा तरीका मिल पायेगा I। अन्य वैकल्पिक उपाय और दूसरी थेरेपी भी काफी फायदेमंद साबित होंगी,लेकिन उनका फायदा उठाने के लिए आपको अपने स्वास्थय में खुद रूचि लेनी होगी और ऐसे तरीके ढूँढने होंगे जिनसे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहेI। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है की सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा। ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन क्रियान्वयन से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और तब आगे बढे। जो आप सोच रहे है वो सही होगा या आपको कुछ ऐसा मिलेगा , जिसकी आप अभी तक अनदेखी कर रहे थे। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में वापस स्थापित होंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे और अभी तक आप अपने कार्य और पद की तुलना में काफी अल्प आय प्राप्त कर रहे थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »