19 Apr 2024, 11:23:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 01 जनवरी 2021 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 1:40AM | Updated Date: Jan 1 2021 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आपकी किस्मत चमकने का दिन है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। आज अपने किसी नजदीकी व्यक्ति को खुश कर दें,आपकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। फिर भी आज किसी को उधार ना दें ,वापस नही मिल पायेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आज नही होंगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको इसे लेकर खुद के लिए सख्त नियम बनाने होंगे कि आपको क्या खाना है और क्या नही। स्वास्थ्य के लिए लाभदायक चीजें ही चुनें क्योंकि यही सर्वोतम विकल्प हैं। आपको पूरा आराम मिले ,इसके लिए आपको अपना दृष्टिकोण ठीक करना होगा। इससे आपके पास जीवन में अप्रत्याशित रूप से होने वाली मुश्किल घटनाओं से जूझ पाने का हौसला मिलेगा। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
अब आपका दिमाग पहले से अधिक शांत हैं और आप एक बार नए सिरे से उस गुलाब के रंग के चश्मे वाली लड़की को ढूँढने के लिए तैयार हैं। अबकी बार आपको अनिश्चितता की उस भावना से बचना है जो हर बार आकर आपके जोश को ठंडा कर देती है। प्यार के हरियाले बाग़ में आराम से चलें। अबकी बार आप निराश नही होंगे और प्यार के इस आशियाने में ख़ुशी से रह पायेंगे। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आप आगे बढ़ रहे हैं , वहीं लोग आपको नीचे खींचने की और कोशिश कर सकते हैं। मौखिक विवाद में न फंसे। आप प्रयास करे की आपका कार्य बोले। आप एक ऐसी स्थिति में पहुंच जायेंगे जहा से आपको नीचे धकेलना मुश्किल होगा। अच्छा काम करते रहे। अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ सौहार्द बनाए एवं मधुर वाक्यों का प्रयोग करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »